जन्म दिन
मिख़ाईल तिमोफ़ेयेविच कलाषनिकोव (१२ नवम्बर १९१९)
मिख़ाईल कलाषनिकोव आज (१० नवम्बर २००८ को) ८९वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये वही कलाषनिकोव हैं जिन्होने ए॰ के॰ ४७ (AK-47) का आविष्कार किया था। भारतीयों को यह जानकर शायद अचम्भा हो कि यह आविष्कार उन्होनें १९४७ में किया था, लेकिन इसीलिए इस [अर्धस्वचलित] रायफ़ल को स्वचलित कलाषनिकोव-४७ (Automatic Kalashnikov-47 या AK-47 ) कहते हैं। ए॰ के॰ ४७ के अतिरिक्त भी इनके आविष्कार हैं जिन्हें ए॰ के॰ ५६ इत्यादि (वर्ष) के नाम से जानते हैं। कलाषनिकोव के निर्माण केवल रूस कर सकता है, लेकिन, इसी महीने वेनेसुएला को इसके निर्माण की अनुमति दे दी गई है। हालांकि दुनिया के अनेक देश इसका अनधिकृत उत्पाद करते हैं और खुल्लमखुल्ला बेचते हैं।
द्वितीय विश्व युद्ध में गोलियां चलाते-चलाते इनकी अंगुलियां घायल हो गई थीं, इसलिए इन्होने स्वचलित रायफ़ल बनाने का विचार किया था। इनका फ़्लॆट (इज़ॆव्स्क शहर) जिसमें कलाषनिकोव आज भी रहते हैं एक संग्रालय जैसा लगता है। किस्म-किस्म की रायफ़लें हैं इस घर में।